यात्रियों के लिए जरूरी खबरः रायपुर होकर जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण कार्य 13 से 23 नवंबर, 2025 तक किया जाएगा। इस कार्य के चलते रायपुर से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है।

पूरी तरह रद्द ट्रेनें
एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (18029)
रद्द तिथियाँ: 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 और 23 नवंबर, 2025
प्रारंभिक स्टेशन: लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)
शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस (18030)
रद्द तिथियाँ: 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 नवंबर, 2025
प्रारंभिक स्टेशन: शालीमार
एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (12151)
रद्द तिथियाँ: 12, 13 और 19 नवंबर, 2025
शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस (12152)
रद्द तिथियाँ: 14, 15 और 21 नवंबर, 2025

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ
12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस
18 नवंबर को एलटीटी से चलेगी, लेकिन संतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
संतरागाछी–शालीमार खंड रद्द रहेगा।
वापसी में 12102 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस 20 नवंबर को संतरागाछी से ही रवाना होगी।
12905 पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस
19 नवंबर को पोरबंदर से चलेगी, लेकिन संतरागाछी पर ही समाप्त होगी।
वापसी में 12906 शालीमार–पोरबंदर एक्सप्रेस 21 नवंबर को संतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी।

यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित तिथियों में ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES ऐप या रेलवे की वेबसाइट पर अवश्य जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article