युवा पत्रकार अनूप जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं युवा पत्रकार अनूप जायसवाल के आकस्मिक निधन की खबर से समूचे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका, और उन्होंने 9 नवम्बर (रविवार) की रात अंतिम सांस ली।
स्वर्गीय जायसवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार शोकाकुल अवस्था में छोड़ गए हैं। उनके निधन से न केवल कोरबा प्रेस क्लब बल्कि समूचा मीडिया जगत मर्माहत है। पत्रकार साथियों ने उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article