नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, 9 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में पसरा मातम, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के ग्राम आमपाली में रविवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। नगर सेना की एसडीआरएफ टीम ने करीब 9 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद शव को बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मनोज प्रजापति (24 वर्ष) के रूप में हुई है।मनोज प्रजापति रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव से लगे डबरी तालाब में नहाने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे पचरी पर मनोज के कपड़े मिले, जिससे उसके डूबने की आशंका हुई।

सूचना मिलने पर उरगा पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद मनोज का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। बताया गया कि मनोज गांव में गुपचुप का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी को केवल दो वर्ष हुए थे और वह नौ माह के बच्चे का पिता था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Share This Article