ओवरटेक के विवाद में स्कॉर्पियो ड्राइवर पर हमला, युवकों ने सरेआम बेल्ट से की पिटाई, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा-चांपा मेन रोड पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में छह युवकों ने एक स्कॉर्पियो ड्राइवर की बेल्ट से सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी क्षेत्र निवासी अनिल अनंत अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान सीतामढ़ी मेन रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और बेल्ट से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर कहासुनी हुई थी। दो बाइक सवार युवकों ने स्कॉर्पियो को रुकवाया और गाड़ी के दरवाजे पर बेल्ट से हमला करना शुरू कर दिया। अनिल ने दरवाजा बंद रखा, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन दरवाजा खोलकर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान उनके परिवार के 3–4 सदस्य भी कार में मौजूद थे।

पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने सोनू दास, बंदे विश्वकर्मा, अजय कुंभकार सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट करने वाले आरोपी सीतामढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के घरों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article