कोरबा की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो में नेताओं का तीखा हमला….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार दोपहर दादर रोड पर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए के बजट के बावजूद शहर की सड़कें खस्ताहाल हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम को हर साल करीब 900 करोड़ रुपए और डीएमएफ (DMF) से 600 करोड़ रुपए की राशि मिलती है, फिर भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नत्थू लाल साहू ने कहा कि कोरबा शहर की सड़कें बदहाली की हद पार कर चुकी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने कहा कि “भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार” के बावजूद निगम और डीएमएफ की राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशनबाजी के चलते टेंडर तक नहीं खोले जा रहे, जिससे विकास कार्य ठप हैं।

700 करोड़ के विकास कार्यों का केवल भूमि पूजन
युवा कांग्रेस नेता राकेश पंकज ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कांग्रेस ने गौ माता चौक पर सड़क आंदोलन किया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि “हर ब्लॉक की सड़कें बद से बदतर हैं। उद्योग मंत्री और निगम अधिकारी केवल बैठकों और बयानबाजी में व्यस्त हैं। 700 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन तो हुआ, लेकिन जमीनी काम शुरू नहीं हुआ।”

Share This Article