दीपका में युवक के साथ अभद्रता और बीच सड़क पर मारपीट, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुनाल सिंह राजपूत नाम का लड़का उसे जान से मारने ही आया था। उक्त घटना में दलित युवक के सर में गेहरी चोट आई है। छत्तीसगढ़ भीम आर्मी एकता मिशन के मौजूदगी में दीपका पुलिस ने आरोपि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आरोपी से पूछ-ताछ कर रही है इसके बाद जांच पूरी होने के बाद मामले की आगामी कार्यवाही की जाएगी।

यह घटना दीपका स्थित आजाद चौक 15 नवंबर की है, जब दीपका निवासी नीतेश कुर्रे शाम को 5 बजे अपने पत्नी के साथ बाजार जा रहा था। उसी वक्त कुनाल सिंह राजपूत ने नीतेश कुर्रे पर हमला किया जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आयी है। दलित युवक का आरोप है कि आरोपि कुनाल सिंह राजपूत ने उसे बीच रास्ते में रोका, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम चैट और पुराने विवाद को लेकर जातिसूचक गालियां देते हुए जबरन हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें दलित युवक के सर में गंभीर चोट आई है

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर दीपका पुलिस ने संगत धाराएँ बी.एन.एस. की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।

Share This Article