कोरबा: 30 सितंबर को हुए स्टेट बार अधिवक्ता परिषद के चुनाव की मतगणना बिलासपुर के स्टेट बार ऑफिस में प्रतिदिन जारी है। इसी चुनाव में कोरबा जिला न्यायालय से भी 9 अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी की थी जिसमें से एक प्रत्याशी बृजेश कुमार शुक्ला हैं।
विगत 14 नवम्बर को चुनावी गिनती में बृजेश कुमार शुक्ला को कम मत होने की वजह से एलिमिनेट कर दिया गया है। बृजेश शुक्ला पहले भी दो बार स्टेट बार परिषद में सदस्य चुने गए थे, लेकिन शायद इस बार छत्तीसगढ़ के अधिवक्ताओं ने उन्हें 25 सदस्यों में जगह देना उचित नहीं समझा, जिसकी वजह से उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
