10 साल बाद मिला ‘जिंदा’, जंगल में कुटिया बनाकर रहता था बाइक चोर गिरोह का सरगना, लड़कियों पर उड़ाता था चोरी का पैसा, मामले में कोरबा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस ने दीपका थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 बाइक और SECL के 6 रोलर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई हाल ही में SECL दीपका खदान में दर्ज चोरी की शिकायत के बाद की गई।

10 साल से जंगल में कुटिया बनाकर रह रहा था गिरोह का सरगना
मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल (27) पिछले 10 वर्षों से खदान के आसपास जंगल में कुटिया बनाकर रह रहा था। उसके पास न आधार कार्ड था और न ही पैन कार्ड। परिजनों को लग रहा था कि वह मर चुका है। पूछताछ में सामने आया कि जयसिंह बचपन से ही अपराधों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं।

चोरी के पैसों से लड़कियों पर उड़ाता था पैसा
आरोपी चोरी की बाइक और रोलर बेचकर मिले पैसों से खुद को संभ्रांत परिवार का दिखावा करता था। मोबाइल में कई लड़कियों के नंबर मिले हैं। वह आधा दर्जन से अधिक लड़कियों से लगातार बातचीत करता था और उन पर खर्च भी करता था।

कई थाना क्षेत्रों में की वारदातें
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने कुसमुंडा थाना, दीपका क्षेत्र और सर्वमंगला चौकी में कई बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। यह गिरोह चोरी किए वाहनों को पड़ोसी जिलों में बेच देता था।

गिरफ्तार आरोपी- 01 जयसिंह पटेल पिता मोहन सिंह पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी 4 पर कोहड़िया थाना सिविल लाइन रामपुर, 02 अनस खान पिता चांद खान उम्र 24 वर्ष निवासी नया बस स्टैंड पाली थाना पाली, 03 शिवचरण पिता स्वर्गीय जगन राम उम्र 31 वर्ष निवासी रेनापुर थाना दिपका, 04 रामप्रसाद रोहिदास पिता किरीट राम उम्र 25 वर्ष निवासी झाबर थाना दिपका, 05 लालजी यादव पिता स्वर्गीय राम सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी चैनपुर थाना दिपका, 06 इमरान अंसारी पिता शमीम अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी ज्योति नगर दीपका, 07 सुनील देवार पिता राजेंद्र देवर उम्र 25 वर्ष निवासी देवार पारा बलोदा जिला जांजगीर चांपा, इनमें चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत उसके दो सहयोगी और तीन खरीदारों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आदतन अपराधी है और लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल था।

 

Share This Article