कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के तराईडांड डकैती कांड में पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जबरन गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए विरोध किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन में बैठाते समय परिजनों के विरोध के बीच जोर-शोर से काबू करने का प्रयास किया। महिला सुरक्षा कर्मियों की मदद से परिजनों को नियंत्रित किया गया।
दरअसल 12 नवंबर की रात बालको निवासी मकान मालिक शत्रुघ्न दास के घर एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोग घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिए थे। इस घटना में डेढ़ लाख रुपये नगद और जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक लगभग 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कोरबा के अलावा जांजगीर-चंपा और शक्ति जिले के लोग भी शामिल हैं।
मकान मालिक और ग्रामीणों ने इस दौरान कई सवाल उठाए। ग्रामीणों ने सौम्या चौरसिया का नाम आने के बाद यह मामला और हाई प्रोफाइल बन गया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले में खुलासा करने की बात कही है।
