सावधान: SIR फॉर्म भरते समय बिल्कुल भी न करें यह गलती, वरना हो सकते हैं बड़े ठगी का शिकार….. 

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान SIR (Special Intensive Revision) फॉर्म भरने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों से OTP-आधारित ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आने के बाद यह चेतावनी बेहद आवश्यक मानी जा रही है।

मोबाइल नंबर सुरक्षित लेकिन जागरूकता जरूरी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म में मोबाइल नंबर दर्ज करना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कुछ साइबर अपराधी इसी प्रक्रिया का लाभ उठाकर धोखाधड़ी की कोशिश कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) SIR फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार का OTP नहीं मांगते हैं।

मुख्य चेतावनियाँ एवं निर्देश
OTP कभी साझा न करें: यदि कोई व्यक्ति कॉल करके SIR फॉर्म से जुड़े OTP की मांग करे, तो तुरंत मना करें।
BLO से पुष्टि करें: संदिग्ध कॉल आने पर कहें कि आप सीधे BLO या संबंधित कार्यालय से संपर्क करेंगे।
दबाव या धमकी मिले तो पुलिस को सूचना दें: किसी भी प्रकार का दबाव, धमकी या संदिग्ध व्यवहार तुरंत पुलिस को सूचित करें।

कई राज्यों ने जारी की है अलर्ट
विभिन्न राज्यों की पुलिस ने भी नागरिकों को ‘SIR फॉर्म स्कैम’ के प्रति आगाह किया है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें, चाहे वह खुद को सरकारी अधिकारी बताकर ही क्यों न पेश करे।

आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जागरूकता ही इस प्रकार की साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी संबंधित अधिकारियों या पुलिस को दें।
सहायता के लिए:
मतदाता हेल्पलाइन: 1950
सोशल मीडिया: @CEOChhattisgarh (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम)

Share This Article