दो बाइकर्स गुटों में जमकर मारपीट, आधे घंटे तक लाठी-डंडों से चले वार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा शहर के दशहरा मैदान (बुधवारी) में देर रात दो बाइकर्स गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्ष एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते रहे। सड़क पर लाठी, बेल्ट, डंडा और यहां तक कि चूड़ा तक चलने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे की बाइकों में भी जमकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई अलग-अलग रिपोर्ट
आरा मशीन निवासी राहुल महंत ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्त कार्तिक दास के साथ सीएसईबी चौक से लौट रहा था। तभी राहुल, हर्ष, बंटी और उनके साथी वहां पहुंचे और पैसे मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने राहुल की बाइक (सीजी 12 एई 7830) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

दूसरे गुट की ओर से सागर यादव ने शिकायत की है कि वह खाना खाकर घर के पास टहल रहा था, तभी पृथ्वी चौहान और उसके साथी आए और बिना वजह मारपीट शुरू कर दी। सागर की बाइक में भी नुकसान पहुंचाया गया।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई होगी।

Share This Article