पेंटिंग के दौरान ओएचई लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, गंभीर रूप से झुलसा, रेलवे स्टेशन में हुआ हादसा

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित यार्ड में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग का काम कर रहा कर्मचारी अचानक ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक तौर पर इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मरम्मत और पेंटिंग का काम एक लोकल पेटी ठेकेदार को दिया गया था। उसके तहत कर्मचारी श्याम चौहान (25 वर्ष) वैन पर चढ़कर पेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान अनजाने में वह ऊपरी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि रेलवे यार्ड में खड़ी गाड़ियों की मरम्मत या पेंटिंग का काम हमेशा लाइन काटकर किया जाता है। हादसे के समय भी लाइन बंद थी, लेकिन कार्य के दौरान किसी ने अचानक विद्युत लाइन चालू कर दी, जिसके चलते यह गंभीर दुर्घटना हो गई। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए उच्च स्तरीय जांच की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article