कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बुधवारी बाजार दशहरा मैदान में 20 नवंबर की रात हुए मारपीट के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 1 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी जप्त की गई है।

प्रार्थी सागर यादव ने 21 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 नवंबर की रात लगभग 11:50 बजे कुछ युवक मोटरसाइकिलों में आए और उसके साथ अभद्र गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देश पर थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी की टीम ने त्वरित खोजबीन शुरू की।
चौकी प्रभारी स.उ.नि. भीमसेन यादव एवं उनकी टीम ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी:-
- पृथ्वी दास महंत (22 वर्ष)
- कार्तिक दास (19 वर्ष)
- तुषार साहू (21 वर्ष)
- जतिन कुमार (19 वर्ष)
- साहिल दास (18 वर्ष)
- राहुल दास (22 वर्ष)
(उपरोक्त सभी निवासी—आरा मशीन, नूरी मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन रामपुर) - गजानंद यादव (20 वर्ष), निवासी सीएसईबी कॉलोनी
साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।
जप्त वाहन:-
- CG12BE7479
- CG12AE7830
- CG12BQ3681
- CG12BG4374
