कोरबा पहुंचे सीएम, डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री; श्रम मंत्री के भतीजे की शादी में हुए शामिल

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शनिवार को कोरबा पहुंचे। रूमगरा हवाई पट्टी पर उनके आगमन पर कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ प्रेमलता यादव एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने अगवानी की।

हेलीपैड पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी तीनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे।

दरअसल वे मंत्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के पुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शादी समारोह में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं। उनका स्वागत किया गया और उन्होंने भी नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।

Share This Article