एसईसीएल स्थापना दिवस पर दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा को किया गया सम्मानित

1 Min Read


कोरबा:   एसईसीएल दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय मिश्रा को एसईसीएल स्थापना दिवस कार्यक्रम में वेस्ट एरिया जनरल मैनेजर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, क्षेत्रीय प्रगति और संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के उपरांत एआईटीयूसी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने श्री संजय मिश्रा को बुके भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष जीत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार स्वर्णकार, सहसचिव वाई.के. द्विवेदी, परियोजना सचिव संतोष कुमार पटेल तथा पूर्व कोषाध्यक्ष भारत लाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने श्री संजय मिश्रा के नेतृत्व की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article