बालको मैनेजमेंट की मनमानी पर शिकंजा, G-9 इमारत निर्माण पर लगी रोक

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा:  शहर के बालको सेक्टर–6 में निर्माणाधीन 9 मंजिला (G-9) इमारत पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए काम पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार बालक मैनेजमेंट द्वारा सेक्टर–6 में G-9 इमारत का निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसके लिए उद्योग मंत्री द्वारा भूमि पूजन भी किया गया था। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य में कई अनियमितताएँ हो रही हैं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

शिकायत के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित अनियमितताओं की जांच करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। विभाग आगे नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रहा है।

Share This Article