जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर के निर्देश एवं राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के आगामी चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों में जितेन्द्र सिंह राठौड़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), चुलेश्वर राठौर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), रामनिवास राठौर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एवं अशोक राठौड़ ‘गुना वाले’ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) शामिल हैं।
यह केंद्रीय पर्यवेक्षक मंडल पूरे चुनावी कार्यक्रम को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएगा। संगठन ने आश्वस्त किया है कि चुनाव की हर प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
प्रांत स्तरीय यह चुनाव 12, 13 और 14 दिसंबर को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक ऑडिटोरियम, जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। चुनाव संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया प्रांतीय अध्यक्ष सनत कुमार राठौर ‘गुरुजी’, चुनाव अधिकारी गोवर्धन राठौर, प्रदेश संयोजक केदार सिंह राठौर एवं उनकी टीम की देखरेख में संपन्न होगी।
चुनाव संचालन को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। संगठन के अनुसार पूरे कार्यक्रम को स्वस्थ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की पूरी तैयारी हो चुकी है।