कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत का तबादला, जानें कौन होंगे कोरबा के नए कलेक्टर….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

रायपुर/कोरबा:  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी सूची में कोरबा, सरगुजा, दंतेवाड़ा और बेमेतरा समेत कई महत्वपूर्ण जिलों की प्रशासनिक कमान बदली गई है।

जारी आदेश के अनुसार 2017 बैच के IAS अधिकारी कुणाल दुदावत को कोरबा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे अब तक दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

वहीं, कोरबा के वर्तमान कलेक्टर अजीत वसंत (IAS 2013 बैच) को वहां से स्थानांतरित कर सरगुजा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article