छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री लखन देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा जिला कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की।

डीडीएम रोड स्थित राठौर क्षत्रिय समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री देवांगन ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के जयघोष के साथ संबोधन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सर्व मंगल मंदिर चौक पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा स्थापना की घोषणा की।

मंत्री देवांगन ने कहा कि राठौर समाज की पहचान उसकी एकजुटता और विकासशील सोच है। प्रदेश और समाज के विकास में राठौर समाज के संगठित प्रयास सराहनीय हैं। समाज से मिलने वाले स्नेह और आशीर्वाद के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि समाज की मांग पर राठौर क्षत्रिय समाज भवन के आंतरिक विकास एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए 11.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी, जिसका कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जा चुका है। वहीं ढोढीपारा के सामने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका भूमिपूजन शीघ्र समाजजनों की उपस्थिति में किया जाएगा।

इस अवसर पर गोवर्धन राठौर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन राठौर, महामंत्री राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष ओकार राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर तथा राठौर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष संतोष राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, सनत राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, कृष्णा राठौर, राजकुमार राठौर, दीप राठौर, पार्षद उर्वशी राठौर, अजय राठौर, निखिल राठौर सहित जिले एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।

Share This Article