रेलवे ट्रैक पार करते समय दर्दनाक हादसा: आरक्षक सुजीत मिंज की ट्रेन से कटकर मौत
रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायगढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक सुजीत मिंज की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार सुजीत मिंज रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा लापरवाही का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
बताया जा रहा है कि सुजीत मिंज रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ थे। उनके आकस्मिक निधन से साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों में गहरा दुख है। पूरे विभाग में शोक का माहौल बना हुआ है।
