दीपका में ‘आइकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़’ हुआ संपन्न, प्रदेश की प्रतिभाओं दिया प्रस्तुति

Anil Jatwar
3 Min Read

कोरबा/दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: दीपका के होटल गुलाबो में नारायणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य टैलेंट हंट और फैशन शो ‘आइकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़’ हाल ही में मुख्य अतिथि विवेक चंद्र की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गौरवशाली मंच पर प्रदेश भर से आए नन्हे-मुन्नों से लेकर युवाओं और हर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी कला और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल (जूरी) के रूप में अंबिकापुर से अर्चना (डांस जूरी), मनेंद्रगढ़ से तौफीक अंसारी और पल्लवी देवांगन (मॉडलिंग जूरी) तथा स्वाति राजवाड़े दीपका से (ड्राइंग जूरी) ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, रनवे मॉडल के रूप में नैना गुप्ता और दिलेश चंद्रा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद लगाए।
प्रतियोगिता के परिणामों में ट्रांस कैटेगरी में मनेंद्रगढ़ की अन्नू त्रिपाठी विजेता रहीं, जबकि किड्स कैटेगरी में दीपका की आर्वी अग्रवाल ने जीत दर्ज की। इसी श्रेणी में दीपका की काव्या प्रथम रनर-अप और शिवन्या देवांगन द्वितीय रनर-अप रहीं। मिस्टर कैटेगरी में मनेंद्रगढ़ के मोहम्मद आदिल अंसारी विजेता, अतुल पांडे प्रथम रनर-अप और बिलासपुर के शेखर यादव द्वितीय रनर-अप चुने गए। टीन कैटेगरी में अंबिकापुर की सृष्टि मिश्रा विजेता बनीं और दीपका की बी. मायरा प्रथम रनर-अप रहीं। मिस कैटेगरी में वायदा की अंजू श्याम ने बाजी मारी और पाली की शिल्पी जायसवाल प्रथम रनर-अप रहीं, वहीं मिसेज कैटेगरी में कटघोरा की अनू केवट विजेता घोषित की गईं।
सांस्कृतिक टैलेंट हंट के क्षेत्र में भी कड़ा मुकाबला हुआ, जहाँ डांस में मनेंद्रगढ़ की पीहू यादव प्रथम, दीपका की काव्या द्वितीय और दीपका की स्तुति कंवर तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में दीपका की आशिका सिंह ने प्रथम, संजना राजपूत ने द्वितीय और निशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग में प्रगति नगर दीपका के वीरेश रत्नाकर प्रथम, झाबर की चारुल दुबे द्वितीय और प्रगति नगर दीपका के ही अंश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सराहना की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक रितु जायसवाल  और श्रुति सर्वशा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारायणी फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर वर्ग की प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article