आमने-सामने टकराई तेज रफ्तार 2 बाइक, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

आमने-सामने टकराई तेज रफ्तार 2 बाइक, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक मनोज केवट (35 वर्ष) और पीयूष टार्जन (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ सवार दो बच्चे घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हरेठी निवासी मनोज अपने बच्चे के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे थे जबकि नकटीडीह निवासी पीयूष अपने 14 वर्षीय साथी के साथ करन्नौद गांव घूमने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे बच्चे मामूली चोटों के साथ बच गए। घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

शिवरीनारायण पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share This Article