कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने भी सहभागिता की।
