सिजी एन एन 24 न्यूज़ कोरबा :-
कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक श्री चुलेश्वर राठौर ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान उन्होंने कोराई, शुक्लाखार, बुंदेली, आजाद चौक दीपका, प्रतीक्षा बस स्टैंड दीपका, ऊर्जा नगर गेवरा, झाबर, छिंदपुर, हरदी बाजार बस स्टैंड, पुरानी बस्ती हरदी बाजार, रलिया, भिलाई बाजार, कोरबी, धतुरा एवं बिरदा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के पावन वातावरण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर दुर्गा पंडालों में भक्तों की आस्था देखने को मिली। श्री राठौर ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।



— चुलेश्वर राठौर
समाज रत्न | समाज ध्वजवाहक
प्रदेश सहसंयोजक, भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़
जिला प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा, जांजगीर-चांपा
मंडल प्रभारी, भाजपा मंडल जवाली
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र
