कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
आरोपी की खोजबीन के दौरान प्रार्थिया के संदेह पर अनिकेत कुमार कंवर उर्फ अंशु को पकड़कर पुछताछ किया गया जिस पर उसने पहले अपना अपराध को छुपाने कि कोशिश किया बाद पुलिस के द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने गाँव मे घुमते समय सूने मकान और दरवाजे मे ताला लगा देखकर अपने साथी उत्तम पठारी निवासी मोगरा बस्ती को बताया जो रात्रि मे अपने दोस्त धीरज झा एवं ओम प्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप के साथ मोटर साइकल से विजयनगर आये और प्रार्थी के घर के गैंती से घर का ताला तोड़कर सोने चांदी एवं नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा आरोपी अनिकेत उर्फ अंशु के निशानदेही पर बॉकीमोंगरा निवासी उत्तम पठारी एवं धीरज झा को पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ में पता चला कि बॉकी थाना अंतर्गत ग्राम नागिनभाठा एवं जवाली के सुने मकानो मे भी चोरी करना स्वीकार किया। जिसमे एक आरोपी ओमप्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप निवासी बॉकीमोंगरा फरार है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चाँदी एवं नगदी को बरामद किया गया। जिस पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना दीपका मे अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 457, 380, 34, 411 भादवि, थाना बॉकीमोंगरा के अपराध क्रमांक 58/2024 धारा 454, 380 भादवि तथा अप. क्र. 67/2024 धारा 457, 380 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. उत्तम पठारी उर्फ रफ्तार पिता अमरनाथ पठारी उम्र 25 वर्ष साकिन मोंगरा बस्ती गंगा जयसवाल पार्षद के घर के पास थाना बॉकीमोंगरा जिला कोरबा ।
2. धीरज झा पिता त्रिभुवन झा उम्र 25 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास थाना बॉकीमोंगरा जिला कोरबा।।
3. अनिकेत कुमार कंवर उम्र अंशु पिता भरत सिंह कंवर उम्र 20 वर्ष साकिन जुनाडीह दुर्गा पण्डाल के पास विजयनगर थाना दीपका, कोरबा।
मामले के फरार आरोपीः
ओमप्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप निवासी बॉकीमोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.) ।
