गोपालपुर शराब दुकान में लूट व चोरी के मामले में एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  11 मार्च को थाना दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे हुए लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

वही 15 मार्च को थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली से पैसे निकालकर आते हुए प्रार्थी को अज्ञात चोरो के द्वारा उनके पास रखे हुए पैसों को चोरी कर ले गए थे। पुलिस के द्वारा दोनो मामले की विवेचना के दौरान आरोपी को पकड़कर पुछताछ किया गया। जिसमे इन्होने अपना अपराध स्वीकर किया एवं पूछताछ के दौरान दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना एवं थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली के पास चोरी की घटना को हमारे द्वारा किया गया है।

आरोपी की पहचान कार्यवाही भी करवाया गया जिसमे आरोपियों को गोपालपुर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा आरोपी को पहचाना गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबुत पाए जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना दर्री 88/2024 धारा 458, 394 भादवि तथा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 379 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। मामले के फरार दोनो आरोपियो को पुलिस के द्वारा जल्द ही पतासाजी कर गिरफ्तार किया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपीः

1.तरूण दास पिता बाला दास उम्र 19 वर्ष साकिन जामपाली थाना भोंजेनगर जिला गंजम (ओड़िसा)।

मामले के फरार आरोपीः

(01) करण दास पिता जगन्नाथ दास उम्र 30 वर्ष साकिन कसीबहारा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द (छ.ग.)।

(02) ए. शिनु उम्र 40 वर्ष साकिन आस्का थाना आस्का जिला गंजम (ओड़िसा)।

Share This Article