पारिवारिक विवाद में शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, हंसिया से खुद के गले में किया वार, हालत गंभीर
जांजगीर-चांपा /सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के अकलतरा नगरपालिका इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने हंसिए से खुद के गले पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया, यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8 बजे अकलतरा नगर पालिका के संजय नगर गौशाला मोहल्ले में रहने वाले रामावतार (40साल) के घर में विवाद हो रहा था। लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। उसमे घर में रखे हंसिये को अपने गले में घुसा लिया।
जिसके बाद परिजन घबरा रा गए, आनन-फानन में लेकर उसे अकलतरा के सीएचसी अस्पताल पहुंचे। गले में हंसिये की नोक घुसा देख डॉक्टर तुरंत इलाज में जुटे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हंसिया को नहीं निकाला, उन्हें डर था कि अगर हंसिया को निकाला गया, तो खून अधिक बह जाएगा, जिससे मौत भी हो सकती है। डॉक्टर ने व्यक्ति को बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बिलासपुर में व्यक्ति का इलाज जारी है।
