एसईसीएल कर्मचारी की फंदे पर मिली लाश, मचा हड़कंप 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक गेवरा परियोजना में सीनियर डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहां आदर्श नगर के क्वार्टर नम्बर एम 989 में निवासरत आर एन कुर्रे ने शनिवार की सुबह अपने मकान के कमरे में लगे फंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह पत्नी टहलने गई थी, घर पर पिता पुत्र सो रहे थे। जब पत्नी लौटी तो उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि घर मे सो रहे पुत्र ने पिता को फांसी के फंदे में लटकते हुए देखा जिसके बाद पिता को बचाने उसने रस्सी काट दी, लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article