सड़क किनारे चल रहे शख्स को धान से भरे ट्रक ने लिया चपेट में, फिर 50 मीटर तक घसीटता, हुई दर्दनाक मौत

2 Min Read

सड़क किनारे चल रहे शख्स को धान से भरे ट्रक ने लिया चपेट में, फिर 50 मीटर तक घसीटता, हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जांजगीर-चांपा के नेशनल हाईवे 49 में धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अकलतरा के नंदन धाम के पास का है। जहां शनिवार की रात करीबन 7.30 बजे  सुधाराम कुर्रे अमरताल से अपने गांव तिलाइ की ओर पैदल टहलते हुए जा रहा था। इस बीच पीछे से ट्रक क्रमांक CG 04JA 3274 धान लोड कर जांजगीर की ओर जा रहा था। 

इसी बीच अमरताल के नन्दन धाम पहुंचते ही सामने से चल रहे व्यक्ति सुधाराम कुर्रे (40) को रौंद दिया। इतना ही नहीं शख्स को 50 मीटर तक घसीटते ले गया। जिससे युवक की की तड़प-तड़पकर जान चले गई। जमीन पर खून ही खून बिखरा मिला। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया। अकलतरा पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर टीम पहुंची। ग्रामीणों को काफ़ी टाइम तक समझाया गया, तब जाकर माहौल शांत हुआ।

वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखा गया था, जिसका रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article