चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 Min Read

चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  खेत में लगे लोहे का एंगल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीयों के कब्जे से चोरी का 04 नग लोहे का एंगल बरामद किया गया है। 6 जून को प्रार्थी रामकुमार राठौर निवासी सारागांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि खेत में लगे 12 नग लोहे का एंगल वजनी करीब 72 किलो कीमती 3000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्त्ति द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अप.क. 109/24 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी करते हुए संदेही 01.जयचंद संवरा 02. मनोज साहू दोनो निवासी सारागांव थाना सारागांव को पकड़ा जिसको चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा लोहे के एंगल को चोरी कर सारागांव निवासी योगेश देवांगन के कबाड़ी दुकान वाले को बेचना बिक्री रकम को खा पीकर खर्च करना बताये। आरोपीयो के कब्जे से 04 नग लोहे का एंगल कीमती 1000/ रुपया को बरामद किया गया है।

विवेचना दौरान आरोपीगण 01. जयचंद संवरा 02. मनोज साहू 03. योगेश देवांगन साकिनान सारागांव थाना सारागांव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 17 जून को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

(01) जयचंद संवरा उम्र 29 साल।

(02) मनोज साहू उम्र 20 साल।

(03) योगेश देवांगन उम्र 48 वर्ष सभी निवासी सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा।

Share This Article