पिकअप ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में जीजा-साला घायल

1 Min Read

पिकअप ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में जीजा-साला घायल

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिकअप वाहन ने स्कूटी सवारो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना अकलतरा थाना की है। ग्राम कोटगढ़ निवासी परदेशी कंवर कमरीद (चांपा) निवासी अपने जीजा सूरज कंवर के साथ नगर में आधार कार्ड बनवाने आए थे। उसके पश्चात अग्रसेन चौक से ग्राम कोटगढ़ वापस लौटते समय जैसे ही दोनों अग्रसेन चौक के पास मुख्य मार्ग में पहुंचे थे। तभी पिकअप वाहन क्रमांक (सीजी 11 बीडी 7614) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनंद फलन में दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article