घर के अंदर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाश, शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

2 Min Read

घर के अंदर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाश, शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

 

सक्ती/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर-चांपा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां मालखरौदा इलाके के मुक्ता गांव में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है और फरार हो गए हैं। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची, वही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से बारीकी से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक मगन गबेल 60 वर्ष, पत्नी बुधवारा बाई 55 वर्ष दोनों घर में रहते थे और किराना दुकान का संचालन करते थे। मंगलवार की रात घर के कमरे में सोए हुए थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर और गले पर हमला कर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने दोनों को मृत अवस्था में देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची। जांच पड़ताल शुरू की गई है। बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। हत्या की वजह का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article