रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, कोरबा एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, कोरबा एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप 

 

कोरबा से विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में रविवार को अचानक से भीषण आग लग गई। यह ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी। जब ट्रेन स्टेशन पर रूकी तो तब आग लगने की यह घटना स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर हुई। आग लगने की इस घटना में तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गई हैं।

 

 

 

गनीमत यह रही की इसमें किसी जान माल की हानि नहीं हुई है। घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. नतीजतन, B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और MI बोगियां आंशिक रूप से जल गईं हैं। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

Share This Article