दिल्ली कोचिंग के हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, बेसमेंट में संचालित हो रही कोचिंग सेंटर किया गया सील
जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: दिल्ली में कोचिंग सेंटर में छात्राओं की मौत की घटना के बाद जांजगीर-चाम्पा जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिला मुख्यालय जांजगीर में एसडीएम ममता यादव के नेतृत्व में कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। जांच टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीएमओ और टीआई शामिल थे। जांच के दौरान बेसमेंट पर संचालित एक कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। एसडीएम ममता यादव ने कहा है कि आगे भी लगातार जांच की जाएगी।
दरअसल, जिला प्रशासन की टीम ने जांजगीर के कई कोचिंग सेंटर की जांच की, जहां कई खामी मिली है। प्रशासनिक अफसरों की टीम ने कोचिंग संस्थान के संचालकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं, वहीं एक कोचिंग सेंटर जो बेसमेंट में संचालित हो रहा था, उसे एसडीएम के निर्देश के बाद सीएमओ ने सील किया है।
