संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

2 Min Read

संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में अधेड़ महिला का संदिग्ध हालात में शव झाड़ियों में मिला है। अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 की रहने वाली 55 वर्षीय अधेड़ महिला सुखमनी अहिरवार गुरुवार की शाम रात करीबन 7 से 8 बजे घर से निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिवार वालो का कहना कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर अति थी इस वजह से खोज बिन नही की गई।

अकलतरा पुलिस ने बताया की राहगीरों से सूचना मिली की सड़क के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची अधेड़ महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले है आशंका है की पहले महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं प्रथम दृष्टि हत्या की गई है।

घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पहुंचे हुए थे,मौके पर जाकर देखा और एफएसएल टीम को बारीकी से जांच करने कहा है। वहीं अकलतरा पुलिस ने संदेही को पकड़ा है और उसे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article