शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, एक युवक को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी 

2 Min Read

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, एक युवक को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी 

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बीती रात हुई युवक की हत्या के वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुराना बस स्टैंड के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बोतल तोड़कर युवक के गले में वार कर दिया गया। इससे लहूलुहान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की रात करीब 11 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों की जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के मुताबिक सीएमडी कॉलेज के पास चंदुआभाठा में रहने वाले राहुल सिंह निजी संस्थान में काम करते थे। रविवार की रात वे अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैंड की ओर गए थे। वहां पर वे अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवक ने शराब की बोतल तोड़कर राहुल के गले में वार कर दिया। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गए। गम्भीर चोट के कारण राहुल की मौत हो गई ।

इधर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई हत्या की जानकारी लगते ही एसपी रजनेश सिंह और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। देर रात तक हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article