महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुईं सड़क हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी

2 Min Read

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुईं सड़क हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी



बलरामपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री रामविचार नेताम के सड़क हादसे के बाद महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क हादसे का शिकार हो गईं। कुसमी जा रही मंत्री की गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मंत्री बाल बाल बच गईं। 


जानकारी के अनुसार मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने काफिले के साथ कुसमी जा रही थीं। इस दौरान राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चारगढ़ के पास क्लिंकल लोड ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इसके साथ एक के बाद एक काफिले की गाड़ियां टकराती गईं। दुर्घटना होते ही अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मंत्री जी को राजपुर रेस्ट हाउस लाया गया और यहां उनका चेकअप किया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि मंत्री जी फिलहाल ठीक हैं।

आपको बता दें कि इसके पहले शुक्रवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया गया। रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास पिकअप से भिड़ंत के बाद मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में मंत्री रामविचार नेताम बेहोश हो गए थे, वहीं उनके सहयोगी धीरज को गंभीर चोटें आई थी, उसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयाथा रात भर इलाज होने के बाद मंत्री जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी रामविचार नेताम की हालत में सुधार है।

Share This Article