पटाखा गोदाम में धमाके से आसपास के लोगों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो…..
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले के तोरवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद विस्फोट होना शुरु हो गया। विस्फोट की आवाज़ सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। आग की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आनन-फानन में आग बुझाना शुरू किया। इसके बाद कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बता दें, यह गोदाम जिस जगह स्थित है इसके आसपास सैकड़ों लोगों की बसाहट है। अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो किसी भी तरह का हादसा हो सकता था। मौके पर माहौल देख पुलिस ने लोगों को आगे जाने से मना कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन शुरूआ ती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
आसपास के लोगों ने कहा कि इस पटाखा गोदाम की प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कभी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने कहा कि यहां किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।
