
दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 से ऐसी खबर सामने आई है जहां वर्तमान पार्षद प्रत्याशी नील कुसुम खेस्स ने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा है कि मुझे शुरुआत में राजनीति की समझ नहीं थी, और पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों ने भी मुझे अपेक्षित सहयोग नहीं किया उन्होंने ने अपने अपील पत्र जारी किया और कहा कि :
मैं निल कुसुम खेस्स आप के वार्ड से कांग्रेस की प्रत्यासी हूँ। मुझ जैसे घरेलु, सीधी, सरल और सहज महिला को आप ने विगत चुनाव में अपना भरपूर स्नेह, प्यार, सहयोग और आर्शीवाद देकर पार्षद बनाया था। अत्यंत सीधी, सरल स्वभाव की महिला होने के कारण मुझे राजनिति की बहुत ज्यादा, समझ नही थी, मैं अपने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर नगरपालिका अध्यक्ष और अधिकाररियों से निवेदन करती रही, मगर मुझे अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। यही कारण है कि वार्ड के लिए जितना कार्य करना चाहती थी, उतना नहीं कर सकी । इसके लिए सभी वार्ड वासियो से हाथ जोड़कर क्षमा प्रार्थी हूँ। कोरोना महामारी के वजह से भी लगभग 02 वर्ष प्रभावित रहा ।
मैं पुनः वार्ड से कांग्रेस की प्रत्यासी के रूप में आप के सम्मुख उपस्थित हुई हूँ। आप के भरोसे पर खड़ी हूँ। मुझे पता हैं कि वार्ड के लोगो को कोयला परिवहन से फैल रहे धूल, डस्ट और वार्ड के चारो ओर फैली गंदगी से अत्यधिक परेशानी है. मैं इन समस्याओ की समाधान करूंगी। इस वार्ड में जहाँ-जहाँ पानी हेतु बोर करने की आवश्यकता है, वहाँ-वहाँ बोर करायेंगी। वार्ड की सौन्दर्गीकरण हेतु पेवर ब्लाक लगवाने का कार्य करूंगी। इन कार्य के अतिरिक्त नगरपालिका एवं एस.ई.सी.एल. से संबंधित सभी कार्य जो आपके और आपके वार्ड हित में होगा, करने का वचन देती हूँ। आपकी सेविका के रूप में हमेशा तत्पर रहूँगी।
आप से विनम्र प्रार्थना हैं कि जैसा भरपूर समर्थन, प्रेम, सहयोग और आर्शीवाद आप ने मुझे पहले दिया था. इसी प्रकार एक बार पूनः सहयोग एवं समर्थन देने की कृपा करे। मुझे पंजा छाप पर बटन दवा कर पार्षद पद के लिए एक बार और सेवा प्रदान करने का अवसर दे। मैं सभी 15 नं. वार्ड वासियो की हृदय से आभारी रहूँगी।

