गेवरा दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा के कल्याण मंडप में गेवरा दीपका एचएमएस परिवार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गेवरा दीपका एचएमएस परिवार द्वारा लगातार 25 वर्षों से प्रथम स्थान हासिल करने पर सिल्वर जुबली मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरभजन सिंह सिद्धू, राष्ट्रीय महामंत्री, हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) उपस्थित थे। उन्होंने गेवरा एचएमएस परिवार की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर नाथू लाल पांडे JBCCI सदस्य, शिवकुमार यादव JBCCI सदस्य, और अख्तर जावेद, कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड मेंबर भी उपस्थित थे। उन्होंने भी गेवरा एचएमएस परिवार की उपलब्धियों की प्रशंसा की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन रेशम लाल यादव अध्यक्ष (केंद्रीय) एसईसीएल एचएमएस एवं एस सी मंसूरी सचिव एसईसीएल गेवरा एचएमएस द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेवरा एसएमएस परिवार के सदस्यों और अन्य अतिथियों ने भाग लिया। गेवरा एसएमएस परिवार की सिल्वर जुबली समारोह एक महत्वपूर्ण आयोजन था जहां मजदूरों के हित मे निरंतर काम करने का संकल्प लिया और एचएमएस परिवार की उपलब्धियों को सम्मानित कर उनके भविष्य के लिए प्रेरणा प्रदान की।

