बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने गिरफ्तारी वारंट की तामिली में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में एक निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अभय सिंह बैस, जो उस समय सिरगिट्टी थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में रक्षित केंद्र बिलासपुर में तैनात हैं, पर न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के पालन में गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है।

