डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा में वार्षिकोत्सव संपन्न: ‘धरोहर’ – भारतीय सांस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर प्रस्तुति

Anil Jatwar
1 Min Read

गेवरा/दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: डीएवी पब्लिक स्कूल एस.ई.सी.एल गेवरा परियोजना में 21 दिसंबर ,रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव सत्र 2025–26 बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।  वार्षिकोत्सव का शीर्षक “धरोहर – द लेगेसी (हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता)” रखा गया , जिसमें भारतीय सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की सुंदर प्रस्तुति देखने को मिली। विद्यालय प्रांगण में यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, संगीत एवं विविध रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की समृद्ध परंपराओं व संस्कृतियों को मंच पर जीवंत किया गया। इस अवसर पर गेवरा एरिया के महाप्रबंधक श्री ए.के. त्यागी जी, चेयरमैन एलएमसी, डीएवी पब्लिक स्कूल ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं  श्री ए.के. श्रुंगारपुरे, जीएम (सेल्स), एस.ई.सी.एल गेवरा क्षेत्र, नामित चेयरमैन एलएमसी, अतिथि सम्मान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री पार्थ मुखर्जी, जी एम गेवरा परियोजना, श्री एन.के. साहू, जीएम (ऑपरेशन) गेवरा क्षेत्र, विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही श्री प्रशांत कुमार ,क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी संस्थान सी जी जोन, श्री सी.एम. पांडेय, प्रबंधक, डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा परियोजना एवं श्री टी.पी. राव जी , प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा परियोजना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share This Article