ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने 12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया है. इसका असर बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट और सरकारी सेवाओं पर पड़ सकता है. कई राज्यों में सार्वजनिक परिवहन और सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. भारत बंद के दौरान बैंकिंग सेवाएं, स्कूल, कॉलेज और ट्रांसपोर्ट सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं.
नई दिल्ली/सीजी एनएन 24 न्यूज: भारत बंद से देशभर में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. 12 फरवरी यानी कल ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ इस बंद का समर्थन किया है. ऐसे में बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों का कामकाज आंशिक रूप से ठप पड़ सकता है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

भारत बंद का असर खासतौर पर बड़े शहरों में देखने को मिल सकता है, जहां बस, ट्रेन और मेट्रो सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. कई राज्यों में निजी स्कूल और कॉलेज भी एहतियातन बंद रखने का फैसला कर सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर ऑनलाइन क्लासेस का विकल्प अपनाया जा सकता है.