कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म में हुए शामिल

2 Min Read

कोरबा:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा पहुंचे, जहां सीएसईबी फुटबॉल मैदान में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में विधायक प्रेमचंद पटेल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अग्रसेन भवन पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल सहित परिजनों से भेंट कर ढाढ़स बंधाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए सदैव कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि वे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य जयंती उत्सव पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर राज्य के नवनिर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे।

Share This Article