कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी में अनूप यादव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। दीपका कोरबा निवासी अनूप यादव लंबे समय से समाज सेवा और युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े हुए हैं। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के अध्यक्ष रमेश यदु ने किया है। उनकी नियुक्ति को यादव समाज के युवाओं में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर अनूप यादव ने कहा: “यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। मैं यादव समाज के युवाओं को जागरूक, संगठित और प्रेरित करने के लिए समर्पित रहूंगा। मेरे मार्गदर्शक रमेश यदु जी एवं प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव जी और समाज के वरिष्ठों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा।” छत्तीसगढ़ के हर जिले और गाँव तक युवा प्रकोष्ठ की पहुँच होगी। शिक्षा, रोजगार, खेल, संस्कृति और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में युवाओं को आगे लाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
अनूप यादव बने छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष…..छत्तीसगढ़ के हर जिले और गांव तक युवा प्रकोष्ठ की पहुंच होगी: अनूप यादव
